Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजे.जे.अस्पताल सुपरस्पेशलिटी परियोजना कार्य में तेजी लाएं: राज्य मंत्री माधुरी मिसाल

जे.जे.अस्पताल सुपरस्पेशलिटी परियोजना कार्य में तेजी लाएं: राज्य मंत्री माधुरी मिसाल

मुंबई। राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने जे.जे.अस्पताल में चल रहे सुपरस्पेशलिटी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य अक्टूबर तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जे.जे.अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी सुविधाओं से सुसज्जित करना समय की आवश्यकता है, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विविध चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। दौरे के दौरान राज्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में समीक्षा बैठक भी की, जिसमें सचिव धीरज कुमार, आयुक्त राजीव निवतकर, निदेशक डॉ. अजय चंदनवाले, डीन डॉ. अजय भंडारवार, अधीक्षक डॉ. संजय सुरासे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री मिसाल ने कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, जनरल सर्जरी, गहन चिकित्सा इकाई और नर्सिंग होम विभागों का निरीक्षण किया और इन विभागों में उपयोग किए जा रहे आधुनिक उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों की शिकायतों, रिक्त पदों की भर्ती, छात्रावास सुविधाएं, स्कैनिंग सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर तथा सर्जिकल सामग्रियों की उपलब्धता सहित भोजन की गुणवत्ता पर भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि बदलते समय के अनुरूप मेडिकल छात्रों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएं। गौरतलब है कि 180 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाला जे.जे.अस्पताल ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय वीडियो एब्सट्रेक्ट’ पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है, और अब इसे सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण है। राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के विकास में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments