HomeArchitectureBreaking'बयार' ने मनाया निमोना उत्सव

‘बयार’ ने मनाया निमोना उत्सव

उत्तर प्रदेश की खाद्य संस्कृति, संस्कार और सहयोग का संगम
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज की सांस्कृतिक और खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बयार मित्र परिवार’ द्वारा ‘निमोना उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के छठे वर्धापन दिवस के अवसर पर दहिसर पूर्व स्थित आदित्य पार्क मैदान में संपन्न हुआ। इस उत्सव में उत्तर भारतीय समाज के साथ-साथ स्थानीय मराठी भाषी नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत के पारंपरिक व्यंजनों, विशेष रूप से बाटी-चोखा और निमोना की प्रासंगिकता को उजागर करना था। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से एक बच्ची प्रिशा पांडेय द्वारा मोबाइल के अति उपयोग से उत्पन्न समस्याओं पर आधारित थीम सॉन्ग को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष चंद्र उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, अभिनेता अभिषेक पांडेय, प्रख्यात व्यंग्यकार राजेश विक्रांत, पत्रकार अमित मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, आनंद मिश्रा, सुनील सिंह, अजय सिंह, विपुल मीनावाला, संजय सिंह, राजकिशोर तिवारी, आचार्य पंडित संतोष मिश्रा, उमेंद्र मिश्रा, हरीश तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, श्याम तिवारी, अमर त्रिपाठी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्यकांत उपाध्याय, अनिल मिश्र, सतीश दुबे, डॉ. ब्रजेश पांडेय, संतोष मिश्रा, अरविंद तिवारी, एडवोकेट अशोक मिश्रा, उपेंद्र सिंह, हरि मिश्रा, नीरज उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय, प्रदीप मिश्रा, एडवोकेट राकेश शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अरविंद मिश्रा ने अपने रचनात्मक और चुटीले अंदाज में किया, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments