
मुंबई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर ने राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति सी.पी.राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस अवसर पर, उन्होंने विश्वविद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट और रोडमैप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं और विकास के दिशा-निर्देशों के बारे में बताया, जिससे राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकेंगे।




