Monday, February 3, 2025
Google search engine
HomeBusinessसाहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

साहित्य, पत्रकारिता और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

मुंबई। भारतीय सदविचार मंच द्वारा आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ल, ओमप्रकाश तिवारी और समाजसेवी चंद्रशेखर आर.शुक्ल को सम्मानित किया गया। यह आयोजन दहिसर (पूर्व), मुंबई स्थित समाज कल्याण केंद्र सभागार में हुआ, जिसमें सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की, जबकि पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मुख्य अतिथि रहे। अन्य अतिथियों में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन.सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पत्रकार ब्रजमोहन पाण्डेय, RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली, समाजसेवी पंकज मिश्रा, ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. अजय दुबे सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धर्मेन्द्र गणेश प्रसाद पाण्डेय ने 51,000 रुपये की राशि प्रदान कर संस्था की मानद संरक्षक सदस्यता ली, जबकि नलिन उपाध्याय ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत कवि सुरेश मिश्रा, कुसुम तिवारी ‘झल्ली’ और दीपक खेर की रचनाओं से हुई। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने संचालन किया, और अंत में, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के भतीजे और नागेन्द्र मिश्रा के छोटे भाई के दु:खद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रीति-भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments