HomeArchitectureBreakingकोलकाता पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मुंबई से...

कोलकाता पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मुंबई से संगीतकार को किया गिरफ्तार

मुंबई। कोलकाता पुलिस ने मुंबई के एक फेमस संगीतकार को अपने संस्थान में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चारु मार्केट पुलिस की टीम ने गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को मुंबई से गिरफ्तार किया। वो करीबन दो महीने से पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। पंडित अजय चक्रवर्ती के भाई संजय चक्रवर्ती पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से कोलकाता लाया गया। यहां की एक अदालत में पेश करने के बाद 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। संगीतकार ने जून महीने में एक योग संस्थान में 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। वह इसी संस्थान में म्यूजिक क्लासेस चलाते थे। अधिकारी ने बताया, ‘शिकायत के अनुसार, चक्रवर्ती क्लास खत्म होने के बाद भी वहीं रहे और जब बाकी सभी स्टूडेंट चले गए तो आरोपी ने पीड़िता के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के माता-पिता उसे साइकेटरिस्ट के पास के बेंगलुरु लेकर गए थे। इस ट्रीटमेंट के दौरान पीड़िता ने पहली बार डॉक्टर को पूरी घटना बताई जिसके बाद उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला। माता-पिता ने सितंबर में उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments