Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeFashionमहाराष्ट्र सरकार के साथ समन्वय में शिवाजी की प्रतिमा लगाने की परियोजना...

महाराष्ट्र सरकार के साथ समन्वय में शिवाजी की प्रतिमा लगाने की परियोजना संचालित की: नौसेना

मुंबई। भारतीय नौसेना ने गुरुवार को कहा कि उसने इस सप्ताह महाराष्ट्र के मालवण में ढही शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने की परियोजना की संकल्पना की थी और राज्य सरकार के साथ समन्वय में इसे कार्यान्वित किया था तथा राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी उपलब्ध कराया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि वह प्रतिमा की मरम्मत करने और यथाशीघ्र उसकी पुनःस्थापना के लिए सभी कदमों में सहायता करने को प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों, राज्य सरकार के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त तकनीकी समिति बनाई जा रही है जो मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की जांच करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और भारतीय नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी। नौसेना ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण सिंधुदुर्ग जिले में पहली बार आयोजित नौसेना दिवस समारोह के तहत किया गया और इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति “मराठा नौसेना” एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना है। उसने कहा भारतीय नौसेना ने राज्य सरकार के साथ समन्वय में परियोजना की अवधारणा रखी और इसे कार्यान्वितत किया। राज्य सरकार ने इसके लिए धन भी दिया। सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में स्थापित 35 फुट ऊंची यह प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments