HomeMaharashtraमुंबई-ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई-ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में देर रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के दहिसर इलाके में कुछ घंटे की बारिश के बाद ही सड़कों पर जल जमाव देखने को मिला। आने वाले कुछ घंटों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज और मुंबई सहित अन्य जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने का खतरा है। वहीं, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
पीएम मोदी ने की समीक्षा
आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई सहित) और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस साल मानसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इसकी शुरुआत 1 जून को होती है। इस साल केरल में मानसून से पहले व्यापक बारिश हुई। 2023 में, मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान पूरे देश में बारिश अपने दीर्घकालिक औसत का 94 प्रतिशत थी। इस मानसून के मौसम में संभावित खतरों से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने और जनता को नियमित रूप से जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments