HomeMaharashtraमुंबई और मानसून की चुनौती

मुंबई और मानसून की चुनौती

इस वर्ष मुंबई सुरक्षित नहीं!

वी बी माणिक
मुंबई। इस वर्ष मुंबई में भारी बारिश की संभावना है, क्योंकि केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, मुंबई के नालों और गटरों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। प्रतिदिन राजनीतिक दलों के नेता, मनपा प्रशासन के अधिकारी और रेल अधिकारी नाले सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। दौरे खूब चल रहे हैं, और मलाई रोज कट रही है, पर काम धीमी गति से हो रहा है। वहीं हर वर्ष मनपा रेल विभाग को करोड़ों रुपये सफाई के नाम पर देती है, लेकिन सफाई न होने के कारण रेल लाइनों पर पानी भर जाता है और गाड़ियां रुक जाती हैं। रेल प्रशासन इस समस्या को नजरअंदाज करता है, जिससे यात्री परेशान होते हैं। मुंबई के कई इलाकों में पानी भर जाता है और फिर जांच शुरू होती है। इस जांच के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन वास्तविक काम नहीं होता।
राजनीतिक ढोंग और जनता की समस्याएं
राज्य सरकार हर साल “मुंबई बचाओ” का नारा लगाती है, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं होता। नागरिकों को मूर्ख बनाया जाता है ताकि उन्हें लगे कि सरकार काम कर रही है। इस बार 4 जून तक मुंबई में बारिश होने की पूरी संभावना है। लोग अभी से अपनी सुरक्षा के उपाय कर लें और मनपा और सरकार के भरोसे न रहें। मानसून के दौरान सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments