Homeमुंबईकांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड ने पूर्व सांसद प्रिया दत्त से की मुलाकात

कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड ने पूर्व सांसद प्रिया दत्त से की मुलाकात

मुंबई। कांग्रेस ने उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से वर्षा गायकवाड को मैदान में उतारा है, यहां से प्रिया दत्त सांसद रह चुकी हैं। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड ने प्रिया दत्त से मुलाकात की। वर्षा गायकवाड ने एक्स पर लिखा, बड़ी बहन प्रिया दत्त से मैंने मुलाकात की, जो हमेशा मददगार रही हैं। उन्होंने दिवंगत सुनीत दत्त की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने इस मुलाकात में राजनीतिक मामलों पर चर्चा की, जिसमें सीट के चुनावी प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के समर्थन का मुद्दा शामिल था। उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि वो वर्षा गायकवाड को वोट करेंगे। बीजेपी ने इस सीट से जाने वाले वकील उज्जवल निकम को टिकट दिया है। वहीं इस लोकसभा से पूर्व आईपीएस अधिकारी संजय पांडे ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं उनके इस फैसले से लोगों को एक नया विकल्प प्रदान कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments