HomeMaharashtraखुद को साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर ठगों ने एक व्यक्ति से...

खुद को साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर ठगों ने एक व्यक्ति से 46 लाख रुपये की ठगी की

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खुद को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताकर ठगों ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 46 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ठगों ने पीड़ित के खिलाफ धनशोधन और मादक पदार्थ का मामला दर्ज करने की धमकी देकर उसके साथ ठगी की।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को मुंबई साइबर पुलिस का अधिकारी बताया और नेरुल के रहने वाले पीड़ित से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें उसके (पीड़ित के) खिलाफ धनशोधन और मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत मिली है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को पुलिस मामले से बचाने के लिए पैसे की मांग की और 10 से 15 अप्रैल के बीच अलग-अलग बैंक खातों में उससे 46 लाख रुपये अंतरित करा लिए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments