
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है।, जहां एक के बाद एक 10-12एलपीजी सिलेंडरों के फटने से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए हैं। बताया जा रहा है कि एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10-12 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए। वहीं बताया जा रहा है कि धमाके के बाद दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस धमाके से किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।




