Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraशिक्षा सेवा फाउंडेशन के द्वारा डिजिटल शिक्षा को लेकर एक नई शुरुआत

शिक्षा सेवा फाउंडेशन के द्वारा डिजिटल शिक्षा को लेकर एक नई शुरुआत

मुंबई। शिक्षा सेवा फाउंडेशन की नींव जुलाई २०१२ में रखी गयी थी। सेवा कार्य करते हुए संस्था को तरीबन १२ वर्ष हो गए। संस्था देश के पांच राज्यो में कार्यान्वित हैं। संस्था के मुख्य कार्य प्रत्येक बच्चो को उचित शिक्षा मिले और महिलाओं को उचित प्रशिक्षण मिले ताकि उनका जीवन समृद्ध बनें रहा हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वंचित बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भर बनाना और प्रत्येक बच्चे में शिक्षा की रोशनी जलाने के लिए अपने सहयोगी स्कूलों के साथ उन्हें स्वरोजगार में प्रशिक्षित करना है। शिक्षण सहायता, पुस्तकालय, स्वास्थ देखभाल, साक्षरता प्रोत्साहन कार्यक्रम जैसी बुनियादी सुविधाएं संस्था प्रदान करवाती हैं। संस्था शहरी स्लम बस्तियों, ग्रामीण भागो में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती हैं। संस्था का उद्देश्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विकास कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत बनाना, वंचितों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना, सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियाँ प्रदान कराना रहा हैं। वर्तमान में शिक्षा सेवा फाउंडेशन अन्य कई संस्थाओं के साथ मिलकर शिक्षा संबंधी कार्य कर रही हैं। इसी तरह अनेकों कार्य शिक्षा सेवा फाउंडेशन संस्था के माध्यम से किया जा रहा हैं। इसी क्रम में दहिसर पूर्व स्थित स्वामी विवेकानन्द स्कूल में संस्था द्वारा शिक्षा स्मार्ट क्लास व प्रोग्राम स्टेज बनाकर स्कूल के बच्चो को सहयोग किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि अवनीश सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर अवनीश तीर्थराज सिंह- कार्याअध्यक्ष उत्तरभारतीय सेल मुंबई कांग्रेस, शिक्षा सेवा फाउंडेशन के फाउंडर एंड सीईओ मणिकांत रामसजीवन तिवारी, शिक्षा सेवा फाउंडेशन की फाइनेंस एंड ऑपरेशन हेड वर्षा नंदू गुडेकर, फील्ड ऑपरेशन हेड नवीन कंचन, स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रधानाचार्य सुरेखा सुडे, सभी शिक्षक, शिक्षिकाओ के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments