Monday, June 30, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraसातारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प,...

सातारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, एक व्यक्ति की मौत

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो समुदायों के बीच रविवार को तनाव बढ़ गया। यहां पर कई जगहों पर पथराव और आगजनी की घटना हुई है। दंगे भड़कने की आशंका के बीच पुलिस पहुंची और जबरन लोगों को सड़कों पर से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि कई यह पूरा बवाल धार्मिक स्थान पर पथराव से शुरू हुआ था। दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथ सात से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को पुसेसावली गांव की खटाव तहसील में हुई, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सातारा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात से आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, एक समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया, जिससे साम्प्रदायिक झड़पें हुईं और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में बाधा पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस अधिकारी ने कहा, एहतियाती उपाय के तौर पर हमने जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है और हम लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान प देने का अनुरोध करते हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

100 से ज्यादा के खिलाफ फआईआर
सतारा पुलिस ने बताया कि इस मामले में 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ फआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आईपीसी की धार 295 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि एक समुदाय की ओर से दूसरे समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर की गई थी। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने विवादित पोस्ट सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवा दिए हैं। वहीं अस्थाई रूप से इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments