HomeArchitectureBreakingमुंबई के कमाठीपुरा में ‘बम धमाके’ की फर्जी सूचना देने वाला व्यक्ति...

मुंबई के कमाठीपुरा में ‘बम धमाके’ की फर्जी सूचना देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के कमाठीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को फोन कर बताया कि कमाठीपुरा इलाके में बम लगाया गया है। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और विस्फोटक रखे जाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के अनुसार ये फोन सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास किया गया।
बम स्क्वायड टीम ने इमारतों की ली तलाशी
इसकी जानकरी मिलते ही मुंबई पुलिस और बम स्क्वायड टीम एक्शन में आई और मौके पर पहुंच इमारतों को खाली कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान इमारतों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया। अधिकारी ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने फर्जी कॉल करने वाले शख्स की तलाश शुरू की। उन्होंने वो नंबर ट्रैक किया, जिससे फर्जी कॉल किया था। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments