
मुंबई। समाजवादी पार्टी ने कांदिवली पश्चिम, संजयनगर के रहने वाले और कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने वाले इन्द्रजीत यादव को उत्तर मुंबई जिला का महासचिव बनाया है। यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के पक्षधर एसपी यादव के संस्तुति पर और अबु आसिम आजमी के आदेश पर जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर यादव ने किया है। सपा नेता अबु आसिम आजमी ने अपने शुभ हस्तों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यादव को पदाधिकारी बनायें जाने पर उत्तर मुंबई जिले के समाजवादियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दिए। अपनी नियुक्ति पर इंद्रजीत यादव ने पार्टी के वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।