HomeCrimeकाला जादू कर महिला का गर्भ गिराने की साजिश के आरोप में...

काला जादू कर महिला का गर्भ गिराने की साजिश के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने काला जादू कर एक महिला के गर्भ को खत्म करने की साजिश के आरोप में एक गृहिणी सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मांडवी थाने के प्रभारी ने बताया कि मामला महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी का उस महिला से विवाद है, जो उसके पति की रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ के बारे में पता चलने के बाद आरोपी गृहिणी ने मंगलवार को कथित रूप से काला जादू के जरिये इसे समाप्त करने के लिए एक बाबा से संपर्क किया। काम पूरा करने के लिए महिला ने उसे डिजिटल माध्यम से 4,000 रुपये का भुगतान भी किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी के पति ने बातचीत सुनी और पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments