HomeMaharashtraMumbai: दो महीने में पालघर में 13 लोगों की मौत,399 मकान हुए...

Mumbai: दो महीने में पालघर में 13 लोगों की मौत,399 मकान हुए क्षतिग्रस्त

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) मानसून की शुरुआत होने के बाद से अब तक पालघर जिले में 13 लोगों की मौत हुई है।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने सोमवार को बताया कि 1 जून 2023 से लेकर 23 जुलाई तक 13 लोगो की मौत हुई है,जिसमे करंट लगने से,पर्यटन स्थल पर घूमने गए व पानी में बहने इत्यादि शामिल है। लगातार हो रहे बारिश के कारण 399 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है। 79 लोगों को वसई के आश्रय गृह में भेजा गया है। और एनडीआरएफ की एक टीम वसई में मौजूद है।

बता दें कि, पालघर जिले में पिछले कुछ दिनों तेज बारिश के चलते सड़को से लेकर दुकान व घरों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वही बारिश में सड़को पर गढ्ढे ही गढ्ढे दिखाई दे रहे है। वसई विरार शहर की सड़को पर बड़े-छोटे गड्डो का साम्राज्य स्थापित हो गया है। लोगो का रोड पर वाहन लेकर चलना भारी हो गया है,इन गड्डो के कारण हर रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाये हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments