HomeIndiaMaharashtra: कांग्रेस के दिग्गज और ट्रेड यूनियन नेता जयप्रकाश छाजेड का निधन,...

Maharashtra: कांग्रेस के दिग्गज और ट्रेड यूनियन नेता जयप्रकाश छाजेड का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

नासिक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र इंटक इकाई के प्रमुख जयप्रकाश छाजेड का 75 साल की उम्र में नासिक शहर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, छाजेड कई बीमारियों से जूझ रहे थे। सूत्रों ने कहा कि उन्हें नागपुर में कांग्रेस की एक बैठक में भाग लेने जाना था, लेकिन उनके बेटों ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें यात्रा नहीं करने के लिए कहा।

मंगलवार शाम छाजेड़ को अपने बेटे से बात करते वक्त दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें नासिक शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने रात करीब साढ़े दस बजे अंतिम सांस ली।

पूर्व एमएलसी के परिवार में उनकी पत्नी और नासिक की पूर्व डिप्टी मेयर शोभा छाजेड़ और तीन बेटे हैं। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, छाजेड़ ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे। बाद में उन्हें विधान परिषद (MLC) के सदस्य के रूप में चुना गया।

वह भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बने। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के श्रमिकों की विभिन्न यूनियनों को एकजुट किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। बुधवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने छाजेड को वरिष्ठ नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने हमेशा श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

पटोले ने ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड के निधन की खबर दुखद है। वे मजदूरों के हक के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। हम छाजेड परिवार के दुख में सहभागी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments