Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeमुंबईMumbai: महाराष्ट्र के तीन जिलों में 21 तक भारी बारिश की चेतावनी,...

Mumbai: महाराष्ट्र के तीन जिलों में 21 तक भारी बारिश की चेतावनी, 15 जिलों में येलो अलर्ट

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के तीन जिलों में मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक भारी बारिश और 15 जिलों में येलो एलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश दिया है। साथ ही तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में 21 जुलाई तक अति मूसलाधअर बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमेंं पालघर, ठाणे, मुंबई, सिंधुदुर्ग, जलगांव, कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद, जालना, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिले शामिल हैं। साथ ही कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली की कडक़ड़ाहट की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मुंबई शहर और उपनगर में सोमवार सुबह से ही जोरदार बारिश हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, लेकिन मुंबई नगर निगम की ओर से पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी का काम जारी है। भारी बारिश का असर लोकल ट्रेनों पर नहीं पड़ा है, लेकिन बारिश की वजह से सडक़ों पर ट्रैफिक जाम का सामना मुंबई वासियों को करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments