Homeअन्य राज्यAraria: तीन साल से कई मामलों में फरार चल रहे मुर्तजा को...

Araria: तीन साल से कई मामलों में फरार चल रहे मुर्तजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Araria

अररिया:(Araria) फारबिसगंज थाना पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे जुब्बेर उर्फ रूबल उर्फ मुर्तजा पिता -मानिया उर्फ मुस्तफा को थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड संख्या छह से गिरफ्तार किया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने रिजर्व पुलिस बल के साथ आज छापेमारी कर उनकी गिरफ्तारी की।

जुब्बेर उर्फ रूबल उर्फ मुर्तजा पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था।फारबिसगंज थाना पुलिस 2020 में हुए तीन कांडों यथा -603/20, 627/20 और 628/20 के गंभीर मामलों में तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments