HomeSportDharamshala: अब घरेलू क्रिकेट के आयोजन के लिए भी हिमाचल को मिली...

Dharamshala: अब घरेलू क्रिकेट के आयोजन के लिए भी हिमाचल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dharamshala

धर्मशाला:(Dharamshala) अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के लिए एक बड़ा नाम बन चुके हिमाचल को अब घरेलू क्रिकेट के तौर पर भी बड़े मंच के रूप में चुना गया है। बोर्ड आफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा सीजन 2023-24 के लिए की गई घरेलू क्रिकेट कार्यक्रमों की घोषणा के मुताबिक हिमाचल में बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 प्रतियोगिता के 11 टी-20 मैचों की मेजबानी का मौका मिला है।

इसके अलावा हिमाचल के धर्मशाला, हमीरपुर के अमतर और बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में पुरूष अंडर-19 और अंडर-23 के तीन दिनी मैचों के अलावा मेन सीनियर की टीमों के चार दिनी मैच भी खेले जाऐंगे।

वहीं अगर बात हिमाचल के महिला व पुरूष क्रिकेट टीमों की करें तो विभिन्न फाॅरमेट में यह टीमें बीसीसीआई की 15 विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इन प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग में सीनियर, अंडर-19 अंडर-23 तथा अंडर-15 जबकि पुरूष वर्ग में सीनियर, अंडर-19, अंडर-23 तथा अंडर-16 शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में रणजी के अलावा अन्य सभी घरेलू बड़ी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments