Homeउत्तर प्रदेशBhadohi: 25 हजार का इनामिया गांजा तस्कर गिरफ्तार

Bhadohi: 25 हजार का इनामिया गांजा तस्कर गिरफ्तार

Bhadohi

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, पूर्व में भी जा चुका है जेल

भदोही:(Bhadohi) भदोही पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 25 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर औराई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सम्बंधित व्यक्ति को और चार अन्य गांजा तस्करों के साथ गिरफ्तार कर कर जेल भी भेज चुकी है। उस दौरान पुलिस ने सम्बंधित लोगों के पास से चार पहिया वाहन के साथ 15 किलोग्राम गांजा, तमंचा मय कारतूस भी बरामद किया के था। आरोपित के पास से 1 लाख, 52 हजार नगदी के साथ छह लाख का गांजा भी बारामद किया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति गैंगस्टर गांजा तस्करों के गिरोह का शातिर सदस्य भी है। 25 हजार रुपये का इनामियां घोषित अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर रितिक उपाध्याय (21) निवासी बैरी बीसा, थाना गोपीगंज जनपद भदोही का निवासी है। पुलिस ने उसे माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments