Friday, May 22, 2026
Google search engine
HomeCrime34 करोड़ की हेरोइन के साथ मुख्य सप्लायर सहित 5 तस्कर गिरफ्तार,...

34 करोड़ की हेरोइन के साथ मुख्य सप्लायर सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंद्र यादव/मुंबई। ठाणे पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कल्याण एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड और महात्मा फुले चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 9.7 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 34 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य सप्लायर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 की सुबह महात्मा फुले चौक क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान सांगलेवाडी रोड स्थित श्मशान भूमि के पास दो संदिग्ध युवक बैग लेकर घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर (38, ठाणे) और कृष्णा नागप्पा हळेमणी (36, मुंबई) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके बैग से 9 किलो से अधिक हेरोइन और 39 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जिसकी कीमत लगभग 32 करोड़ 32 लाख रुपये आंकी गई।इसके बाद पुलिस ने आरोपी कासिम के शहापुर स्थित घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की अतिरिक्त हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अमजद युसुफ पठाण है, जिसने यह ड्रग्स मुंबई के 71 वर्षीय व्यवसायी गणेशन पुथुस्वामी उर्फ अण्णा को सप्लाई करने के लिए भेजी थी। कासिम और सद्दाम नामक आरोपी इस नेटवर्क में कूरियर की भूमिका निभा रहे थे।जांच के दौरान पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर, कृष्णा नागप्पा हळेमणी, गणेशन पुथुस्वामी जंगमार उर्फ अण्णा (71, मुंबई), सद्दाम गफुर शेख (32, कल्याण) और मुख्य सप्लायर अमजद युसुफ पठाण (47, नाशिक) शामिल हैं। कोर्ट ने मुख्य आरोपी अमजद पठाण को 1 जून 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शातिर अपराधी हैं और कई गंभीर मामलों में पहले से वांछित रहे हैं। मुख्य आरोपी अमजद पठाण के खिलाफ मुंबई, ठाणे, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मकोका, हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और ड्रग्स तस्करी के लगभग 20 मामले दर्ज हैं। वहीं कासिम वसईकर पर पहले से एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सद्दाम शेख के खिलाफ चोरी और झपटमारी के सात मामले हैं।यह पूरी कार्रवाई ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल गायकवाड, पीएसआई जितेंद्र ठोके और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments