Friday, May 22, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraजनगणना 2027 को लेकर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में समीक्षा बैठक संपन्न

जनगणना 2027 को लेकर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में समीक्षा बैठक संपन्न

मीरा भाईदर। जनगणना 2027 के संदर्भ में शुक्रवार, 22 मई 2026 को मीरा भाईदर महानगर पालिका में प्रधान जनगणना अधिकारी तथा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जनगणना 2027 की प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें क्षेत्रवार योजना, प्रगणकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण प्रक्रिया, जानकारी संकलन की पद्धति, नागरिकों के साथ समन्वय तथा सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनगणना प्रक्रिया देश के विकास नियोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जारी आदेशों के बावजूद जो पर्यवेक्षक और प्रगणक अब तक जनगणना 2027 की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं या कार्य में टालमटोल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने चार्ज ऑफिसरों को ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।जनगणना 2027 के अंतर्गत 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रत्यक्ष सर्वेक्षण प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस दौरान नियुक्त प्रगणक और अधिकारी घर-घर जाकर नागरिकों की जानकारी एकत्र करेंगे। महानगरपालिका की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देकर प्रशासन का सहयोग करें।इसके साथ ही नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे केवल अधिकृत पहचान पत्र वाले प्रगणकों को ही जानकारी दें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सकारात्मक सहभागिता निभाएं। महानगरपालिका ने कहा कि जनगणना 2027 से प्राप्त जानकारी भविष्य के शहरी नियोजन, आधारभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी, इसलिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments