
मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में शुक्रवार को नगर निगम स्कूल के 16 छात्रों को संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार पड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चेंबूर के आणिक गांव के एक नगर निगम स्कूल में मिड डे मिल के कारण स्कूली बच्चों को फ़ूड पॉजनिंग होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में दी गई दाल और खिचड़ी से १६ छात्रों को तकलीफ होने पर उन्हें शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजन में बच्चों को दाल व खिचड़ी दी गयी। जिसके बाद छात्रों को उल्टी, जी मिचलाना शुरू हो गया। परेशानी शुरू होने के बाद सभी छात्रों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने बताया है कि इन सभी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक कुल १८० बच्चों को यह मिड-डे मील दिया गया। इनमें छ’ी और सातवीं कक्षा के १६ बच्चों को परेशानी होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि इन सभी बच्चों का फिलहाल इलाज चल रहा है और इनकी हालत स्थिर बताते हुए एक्स-रे भी लिया गया है। स्कूल में बच्चों के मिड-डे मील से फ़ूड पॉजनिंग की कई घटनाए अब तक सामने आ चुकी है, गनीमत ये रही कि इस घटना में जीवहनी नहीं हुई।