Saturday, November 22, 2025
Google search engine
HomeArchitectureबारिश और बाढ़ प्रभावित किसानों को 1,339 करोड़ की सहायता राशि, राज्य...

बारिश और बाढ़ प्रभावित किसानों को 1,339 करोड़ की सहायता राशि, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र में जुलाई और अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राहत एवं पुनर्वास मंत्री एकनाथ जाधव-पाटिल ने बताया कि कुल 19 लाख 22 हजार 909 किसानों की 15 लाख 45 हजार 250.05 हेक्टेयर फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1,339 करोड़ 49 लाख 25 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। इस संबंध में एक सरकारी निर्णय जारी किया गया है। मंगलवार को मंत्री जाधव-पाटिल ने कहा कि इस मानसून में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। यह सहायता जरूरतमंद किसानों तक तुरंत पहुंचाकर उनकी जिंदगी को आसान बनाने में मददगार होगी।
क्षेत्रवार मंजूरी गई सहायता राशि:
अमरावती संभाग– अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा और वाशिम जिलों के 7,88,974 किसानों की 6,54,595.42 हेक्टेयर फसल के नुकसान के लिए 565 करोड़ 60 लाख 30 हजार रुपये।
नागपुर संभाग – गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरोली, वर्धा और नागपुर जिलों के 37,631 किसानों की 21,224.64 हेक्टेयर फसल के लिए 23 करोड़ 85 लाख 26 हजार रुपये।
पुणे संभाग – कोल्हापुर जिले के 36,559 किसानों की 8,835.15 हेक्टेयर फसल के लिए 14 करोड़ 28 लाख 52 हजार रुपये।
छत्रपति संभाजीनगर संभाग– हिंगोली, बीड, लातूर और धाराशिव जिलों के 10,35,068 किसानों की 8,48,445.37 हेक्टेयर फसल के लिए 721 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपये।
नाशिक संभाग – नाशिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव और अहिल्यानगर जिलों के 24,677 किसानों की 12,149.46 हेक्टेयर फसल के लिए 13 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments