
मुंबई। श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका के अंतर्गत श्री जगन्नाथ सेवा मंडल द्वारा लगातार 34वें वर्ष भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। सत्य नगर क्षेत्र से निकली इस रथयात्रा में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए। रथयात्रा का शुभारंभ श्री जगन्नाथ मंदिर से हुआ और पारंपरिक मार्ग से होते हुए श्री गुंडीचा (मौसी मां) मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, विधायक दिलीप लांडे, नगरसेवक आमिर नसीम खान, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदळे, विनोद मुनि, सुरेंद्र सिंह, रणजीत मुनि, प्रमोद मुनि, उत्तम साहू, सुनील नायक, राधेश्याम पाणिग्रही, राम साहू और नीलांचल साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए साकीनाका पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

