HomeArchitectureBreakingअहमदनगर पुलिस ने शातिर शादी ठग गिरोह का किया भंडाफोड़

अहमदनगर पुलिस ने शातिर शादी ठग गिरोह का किया भंडाफोड़

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीगोंदा पुलिस ने एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो लड़कियों की शादी कराकर उनसे जालसाजी करवाता था। इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों में युवकों से शादी कर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस गिरोह की मुखिया सिमरन गौतम पाटिल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। श्रीगोंदा तालुका के मुंगुसगांव के एक युवक ने 28 जून को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि दो लाख 15 हजार रुपये लेकर सिमरन नाम की लड़की से उसकी शादी कराई गई थी। शादी के तुरंत बाद सिमरन भागने की कोशिश करने लगी। परिवार की सतर्कता के कारण सिमरन भागने में असफल रही और पुलिस ने उसे और गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि सिमरन ने पिछले आठ महीनों में नौ युवकों से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठगे। गिरोह ने सिमरन की मां और पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर गुजरात, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, मुंबई आदि जगहों पर शादीशुदा लड़कों को ठगा है। पुलिस ने गिरोह से कुल 13 लाख 7 हजार 800 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त किया है। यह गिरोह किसान परिवारों के बच्चों की जासूसी कर उन्हें शादी के लिए फुसलाता था। मुंगुसगांव के नितिन उल्गे नामक युवक को भी इसी गिरोह ने धोखा दिया। शादी के बाद नितिन की मां को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आशा गौतम पाटिल, सिमरन गौतम पाटिल, शेख शाहरुख शेख फरीद, दीपक पाडुरंग देशमुख, अर्जुन रामराव पाटिल उर्फ कर्णन गौतम पाटिल, सचिन बलदेव राठौड़ उर्फ राजूराम राव राठौड़, युवराज नामदेव जाधव को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments