Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrimeसूटकेस में मिला था महिला का शव, अब आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में मिला था महिला का शव, अब आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई उपनगर के कुर्ला में दो दिन पहले एक सूटकेस में एक महिला का शव पाये जाने के बाद, मुंबई पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका शव दो दिन पहले मुंबई उपनगर के कुर्ला में एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी है, जिसकी उम्र 25 साल थी। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला मुंबई के धारावी की रहने वाली थी
लावारिस मिला था शव
पुलिस ने बताया कि महिला के शव वाला सूटकेस रविवार को शांति नगर में सीएसटी रोड पर लावारिस पड़ा मिला, जहां मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा कुर्ला पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया था और शहर पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-5 भी समानांतर जांच कर रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments