HomeIndiaमुंबई में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी महिला, RPF जवान...

मुंबई में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी महिला, RPF जवान ने बचाई जान

दादर रेलवे स्टेशन पर शनिवार (14 जनवरी) को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरी एक महिला की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और एक यात्री ने जान बचाई।

घटना का वीडियो दादर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरपीएफ जवान की सूझबूझ से यात्री की जान बच गई। वायरल वीडियो के मुताबिक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई।

मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने उसे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जाने से बचाते हुए बाहर निकाला जिससे एक बड़ी हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments