HomeMaharashtraअनंत चतुर्दशी पर सांसद पीयूष गोयल ने गणेश विसर्जन जुलूस का पुष्पवर्षा...

अनंत चतुर्दशी पर सांसद पीयूष गोयल ने गणेश विसर्जन जुलूस का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

मुंबई। दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है, जब भक्तजन श्री गणेशजी की मूर्तियों का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ करते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तर मुंबई के विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे, जहां उन्होंने गणेश विसर्जन जुलूस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उत्सव मनाया। श्री गोयल ने मलाड पश्चिम स्थित भुजाले तालाब से शुरू होकर चारकोप विधानसभा, मागाठाणे, कांदिवली पूर्व, बोरीवली, और दहिसर तक विसर्जन जुलूस का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। उन्होंने भक्तों के बीच अल्पाहार और भोजन के वितरण में भी हिस्सा लिया और जुलूस में भाग ले रहे बच्चों के प्रति स्नेह प्रकट किया। इस मौके पर श्री गोयल के साथ जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, स्थानीय विधायक, माजी नगरसेवक विनोद शेलार, सुनील कोली, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर शाह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments