Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअमेरिकी महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात, निवेश और...

अमेरिकी महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात, निवेश और सहयोग पर हुई चर्चा

मुंबई। अमेरिका के भारत में महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मेघदूत निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में दावोस में हुए निवेश समझौतों की सफलता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस बैठक के दौरान श्री हैंकी ने बताया कि कई अमेरिकी कंपनियां महाराष्ट्र में उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने ऊर्जा, नई तकनीक, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस मुलाकात में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे में नई तकनीकों के उपयोग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव पी. अनबलगन, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. वेलारासु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments