Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraविश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय रैंकिंग सुधारने के लिए करना होगा गंभीर प्रयास: राज्यपाल...

विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय रैंकिंग सुधारने के लिए करना होगा गंभीर प्रयास: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा

मुंबई। मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि वर्तमान में राज्य के केवल एक-दो विश्वविद्यालय ही राष्ट्रीय मानांकन में स्थान प्राप्त कर पा रहे हैं, जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए गंभीर और निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। सोमवार को राज्यपाल लोक भवन में आयोजित राज्य के चार समूह विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यद्यपि समूह विश्वविद्यालय अपेक्षाकृत नए हैं, लेकिन उनसे संबद्ध महाविद्यालय पुराने और प्रतिष्ठित हैं, इसलिए इन विश्वविद्यालयों के पास बेहतर प्रदर्शन करने की पर्याप्त क्षमता है। बैठक में एचएसएनसी विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. हेमलता बागला, डॉ. होमी भाभा राज्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजनीश कामत, कर्मवीर भाऊराव पाटील विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट चंद्रकांत दलवी एवं कुलगुरु डॉ. ज्ञानदेव म्हस्के, तथा वारणा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. डी. टी. शिर्के सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान में विश्वविद्यालयों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय पोस्टर प्रतियोगिताएं, मराठी और हिंदी में जिंगल प्रतियोगिताएं तथा अन्य नवाचार गतिविधियां आयोजित करें। बैठक के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन, नवाचारी पाठ्यक्रम, अनुसंधान परियोजनाएं, कौशल आधारित शिक्षा, छात्र नामांकन, विशिष्ट उपलब्धियां और देश-विदेश के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments