HomeArchitectureBreakingकेंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द करने की...

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द करने की मांग की

पालघर। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। अठावले ने पालघर में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान भारत का अपमान करते हैं, और ऐसे में उनका पासपोर्ट रद्द किया जाना चाहिए। अठावले ने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आरक्षण विरोधी बयान देना शोभा नहीं देता है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर ऐसे बयान देकर भारत को बदनाम करते हैं। ऐसी टिप्पणियों को रोकने के लिए उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाना चाहिए। एक दिन कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, लेकिन आरक्षण नहीं होगा। इससे पहले भी अठावले ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर आपत्ति जताई थी। अठावले ने कहा था, आरक्षण के बारे में वहां जाकर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। भारत में आरक्षण तब खत्म होगा जब नीचे से लोग ऊपर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, वे देश के खिलाफ बोलते हैं।
राहुल गांधी के बयान
राहुल गांधी ने हाल ही में तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। इस दौरे के दौरान उन्होंने आरक्षण, बेरोजगारी और सिखों के अधिकारों पर बयान दिए थे। विशेष रूप से, उन्होंने सिखों के धार्मिक अधिकारों और भारत में बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा की थी। राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी और उनके सहयोगी दलों ने आपत्ति जताई है और अठावले ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments