Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशभारत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एचडी एलसीडी टीवी वैन प्रचार...

भारत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एचडी एलसीडी टीवी वैन प्रचार हेतु नगर पहुंची

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। भारत नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान की एचडी एलसीडी टीवी वैन आज प्रचार हेतु नगर पहुंची। नगर पालिका चेयरमैन रामजी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर वैन को ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया। नगर के ब्लाक रोड स्थित ब्रम्हाकुमारीज राजयोग केंद्र से आज मंगलवार की सुबह एचडी एलसीडी टीवी वैन को रवाना करने के पूर्व राजरोग केंद्र सफीपुर की संचालिका बीके पुष्पा बहन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में मद्यपान के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके पूर्व सफीपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में छह दिनों तक नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। जिसके परिणाम संतोषजनक प्राप्त हुए हैं। आज़ मंगलवार से लगातार पांच दिनों तक बांगरमऊ नगर एवं क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा करने से सिर्फ एक व्यक्ति का शारीरिक व आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि एक परिवार, एक गांव और देश का भारी नुक़सान होता है। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए नशा मुक्त भारत अति आवश्यक है। इसके पूर्व बीके सरला बहन ने चेयरमैन रामजी गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बाद में माउंट आबू से पधारी बीके आरुषि, बीके आनंद, बीके पंकज व महेश फौजी ने भी क्षेत्र के रबड़ी, नसिरापुर, खंभौली, कबीरपुर, मटुकरी व बेहटा मुजावर आदि गांवों में लोगों से किसी भी प्रकार का नशे से मुक्ति पाकर निरोगी रहने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments