Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का मुंबई में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री फडणवीस...

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का मुंबई में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री फडणवीस और राज्यपाल देवव्रत ने किया अभिनंदन

मुंबई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज सुबह मुंबई पहुँचे। उनके आगमन पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की यह भारत यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उनके मुंबई प्रवास के दौरान व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments