HomeCrime10 साल के बेटे के साथ दो लड़कों ने किया रेप, मां...

10 साल के बेटे के साथ दो लड़कों ने किया रेप, मां ने दर्ज कराई शिकायत

नवी मुंबई। नवी मुंबई शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो नाबालिगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्वे में रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 10 साल के बेटे के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जांच जारी है। आरोपी और कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार लड़का पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी 15 साल का है, जबकि दूसरे की उम्र 16 साल है। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों ने 5 अगस्त और 2 सितंबर को उनके घर के परिसर में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कथित तौर पर किसी से इस बारे में बात करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
नेरुल पुलिस ने 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments