Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelऊधमपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 15 की मौत, कई...

ऊधमपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 15 की मौत, कई घायल

ऊधमपुर, जम्मू-कश्मीर। ऊधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रामनगर क्षेत्र के कागोर्ट (कनोट) गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब बस पहाड़ी मोड़ से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस एक दूरदराज गांव से ऊधमपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments