
मुंबई। जिष्णु देव वर्मा ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद पत्नी सुधा देव वर्मा के साथ मुंबई के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन किए। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सबसे पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन किए और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी महालक्ष्मी के दर्शन किए तथा आरती में भाग लिया। मंदिर प्रशासन की ओर से राज्यपाल और उनकी पत्नी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।




