HomeReligionरामकथा के आयोजन से पूरा माहौल हुआ भक्तिमय

रामकथा के आयोजन से पूरा माहौल हुआ भक्तिमय

सूरत। सूरत के गोडादरा क्षेत्र में राम जानकी मंदिर के पास आयोजित रामकथा में कथाव्यास डंडीस्वामी विनोदानंद सरस्वती ने कथा में रामविवाह के प्रसंग का उपस्थित श्रोताओं को रसास्वादन करवाया। उन्होंने श्रीराम की गुरुभक्ति तथा मर्यादा के बारे में बताया। धनुषभंग तथा राम परशुराम सम्वाद का भी उन्होंने शब्दो से चित्रण किया। जनक जी द्वारा राजा दशरथजी की आवभगत तथा अयोध्यावासियों के जनकपुर में हुए स्वागत के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि जिस प्रकार बारात का स्वागत हुआ वो अवर्णनीय है। कथा में लिम्बायत की विधायिका संगीता पाटिल ने कथाव्यास विनोदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लिया। अपने उद्बोधन में संगीता पाटिल ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश राममय हो गया है। हमारी वर्षो की प्रतीक्षा फलीभूत हो रही है। उन्होंने आयोजक मुन्ना तिवारी व विशेष सहयोगी यजुवेंद्र दुबे की खूब तारीफ की और कहा की कथा करवाना बहुत पुण्य का कार्य है। जो करता है और जो सुनता है दोनों ही पुण्य के भागीदार बनते हैं। विधायक संगीता पाटिल ने सुनी श्रीराम कथा, कहा-पूरा देश राममय हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments