HomeCrimeThane : खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

Thane : खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

ठाणे। (Thane) ठाणे शहर के कापूरबावड़ी (Kapurbawdi) में रहने वाले एक व्यक्ति के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी कर चोर फरार हो गए। यह व्यक्ति अपने घर में ताला लगा कर बाहर गया था, इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़े और घर के अंदर प्रवेश कर लाखों की चोरी कर फरार हो गए। इस वारदात को लेकर कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
फरियादी आकाश पोमो जाधव (Akash Pomo Jadhav) (30) ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उसकी खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखे एक लाख 39 हजार मूल्य के गहने चुरा ले गए। इस मामले में जाधव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक किसी भी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments