Thursday, November 6, 2025
Google search engine
HomeLifestyleशिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल का 86वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया...

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल का 86वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, शिक्षक समुदाय ने दी बधाई

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल का 86वां जन्मदिन गुरुवार को उनके निज आवास पर अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इसी अवसर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य एवं जिला संयोजक कमलेश नाथ अवस्थी का 81वां जन्मदिन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह का आयोजन ऐसे दिन हुआ जब कार्तिक पूर्णिमा का शुभ अवसर भी था, जिससे वातावरण और भी पवित्र और उत्सवमय बन गया। प्रदेश के अनेको जनपदो से चलकर अपने लोकप्रिय शिक्षक विधायक श्री चन्देल जी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें दी एवं उनसे आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चन्देल गुट) के जिलाध्यक्ष हरिहरप्रसाद दीक्षित के नेतृत्व एवं जिला मंत्री राम शंकर के निर्देशन मे प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा मुन्ना, मंडलीय संयोजक वीरेन्द्र विक्रम सिंह, सह -संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, आय व्यय निरीक्षक सूर्य कान्त तिवारी, संगठन मंत्री विनोद कुमार अवस्थी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येन्द्र दीक्षित, राम चन्द्र सिंह, अरविन्द शुक्ला, आशादीन तिवारी, नवीन भारती, अजय शुक्ला, अमित गौड, हृदय राम वर्मा, वासुदेव यादव, शिव किशोर गुप्ता गिरीश मिश्रा, राजेश शुक्ला कानपुर समेत मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र गुप्ता ने निर्धारित समयानुसार अपने यशस्वी संरक्षक एवं लोकप्रिय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चन्देल साहब को साथ मे जिला संयोजक कमलेश नाथ अवस्थी जी को उनके जन्मदिन पर माला पहनाकर, अंगवस्र ओढाकर, बुके व प्रतीक चिन्ह भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें देने वालों मे रंजीत सिंह, उमेश श्रीवास्तव, रमेश गौतम, अवधेश मिश्रा, वाई. एन. सिंह, आलोक भारती, कामता सिंह चौहान, देवस्वरुप त्रिवेदी, ब्रह्म तिवारी आदि समेत अधिक संख्या मे शिक्षक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments