Thursday, August 7, 2025
Google search engine
HomeCrimeनाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में तैराकी कोच गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में तैराकी कोच गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में तैराकी के 42 साल के एक कोच को एक हाउसिंग सोसाइटी के स्वीमिंग पूल में 10 वर्षीय लड़की को अनुचित तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर को हुई जब आरोपी मंगेश देसले लड़की को कोचिंग दे रहा था। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कोच ने उनकी बेटी के निजी अंगों को छुआ। उन्होंने बताया कि देसले को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 ए तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments