HomeEntertainmentहस्ताक्षर संस्था की 23वीं मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

हस्ताक्षर संस्था की 23वीं मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्ताक्षर संस्था की 23वीं मासिक काव्य गोष्ठी शनिवार दिनांक 8 जुलाई 2023 कोंकणी पाड़ा दहिसर (पूर्व) मुंबई में संपन्न हुई। यह काव्य गोष्ठी शील कुमार निराला के नेतृत्व एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्रीनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार रवि यादव उपस्थित थे तथा महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत रामसिंह के खूबसूरत संचालन में कवियों ने काव्य पाठ किया। उपस्थित साहित्यकारों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, संस्था अध्यक्ष जवाहरलाल निर्झर, सत्य स्वरूप निराला, शील कुमार निराला, अमरनाथ द्विवेदी, सूर्यकांत शुक्ला एवं शिवनारायण कनौजिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। साहित्यिक संस्था हस्ताक्षर विगत 35 से 40 वर्षों से मुंबई जैसे महानगर में साहित्य सेवा करती चली आ रही है जहां से दुनिया भर में विख्यात साहित्यकार हस्ताक्षर से जुड़े और स्मृति शेष शीतला प्रसाद निराला का सानिध्य प्राप्त हुआ। हस्ताक्षर सांताक्रुज मुंबई से हस्तांतरित होकर वर्तमान समय में दहिसर (पूर्व) मुंबई में दूसरे शनिवार को चलाई जा रही है। काव्य गोष्ठी के उपरांत शीतला प्रसाद निराला के प्रपौत्र सत्य स्वरूप निराला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments