Saturday, February 14, 2026
Google search engine
HomeFashionबांद्रा पूर्व में महायुति की जीत के बाद शिवसैनिकों ने मनाया जश्न

बांद्रा पूर्व में महायुति की जीत के बाद शिवसैनिकों ने मनाया जश्न

डॉ. विवेकानंद जाजू ने कहा- अगला मराठी महापौर होगा शिंदे गुट

मुंबई। 16 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के आए नजीतों में महायुति को मिली जीत के बाद बांद्रा पूर्व में शिवसैनिकों ने शिवसेना नेता डॉ. विवेकानंद जाजू के नेतृत्व में उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इसे मुंबई की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया। डॉ. विवेकानंद जाजू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने पहली बार मुंबई महानगरपालिका का चुनाव लड़ा और उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि लगभग 25 वर्षों बाद महानगरपालिका में सत्ता परिवर्तन हुआ है, जिससे शिवसैनिकों और समर्थकों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। डॉ. जाजू ने विश्वास जताया कि अगला महापौर शिंदे गुट का मराठी होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर मेहनत की, जिसका परिणाम महायुति की जीत के रूप में सामने आया है। डॉ. जाजू ने उम्मीद जताई कि सत्ता परिवर्तन के बाद महानगरपालिका और म्हाडा में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा। डॉ. जाजू ने यह भी कहा कि महानगरपालिका में सत्ता परिवर्तन के साथ मुंबई के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों की बुनियादी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बांद्रा पूर्व में शिवसेना विकास कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास बनाए रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments