Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraबीएमसी में बदली कार्यशैली: मैदान में उतरे अधिकारी, नालों की सफाई और...

बीएमसी में बदली कार्यशैली: मैदान में उतरे अधिकारी, नालों की सफाई और सड़कों की स्वच्छता पर फोकस

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में आयुक्त के रूप में पहली महिला आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव साफ नजर आने लगा है। अब वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरकर कामों की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिमी उपनगर के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने बुधवार सुबह मलाड और आसपास के इलाकों का दौरा कर नालों की सफाई (डिसिल्टिंग) और सड़कों की स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मलाड (पूर्व) के पी-ईस्ट वार्ड में कुरार नाला, सप्तर्षि नाला, शिवाजी चौक नाला; मलाड (पश्चिम) के पी-साउथ वार्ड में पिरामल नाला और ओशिवारा नदी; पी-वेस्ट वार्ड में रामचंद्र नाला तथा के-वेस्ट वार्ड में पवनहंस, एयरपोर्ट नाला और जुहू तारा रोड की सफाई की समीक्षा की गई। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों में जमा गाद और तैरते कचरे को तुरंत हटाया जाए और किसी भी हालत में 31 मई 2026 तक सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए उन्हें समय-समय पर कार्य की जानकारी देने को भी कहा गया। उन्होंने सड़कों और गलियों की सफाई व्यवस्था पर भी जोर देते हुए निर्देश दिया कि सफाई कार्य सुबह 7:30 बजे के बजाय 6:30 बजे तक शुरू हो जाए, ताकि नागरिकों के घर से निकलने से पहले ही सड़कें साफ-सुथरी दिखें और शहर में स्वच्छता की सकारात्मक छवि बने। इस निरीक्षण के दौरान परिमंडल 4 की उपायुक्त डॉ. भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त रूपाली सरमलकर, कुंदन वाल्वी, अनिरुद्ध कुलकर्णी, चक्रपाणि अल्ले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीएमसी की यह जमीनी सक्रियता मानसून से पहले जलभराव जैसी समस्याओं को रोकने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments