HomeCrimeठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, डांस बार की युवतियों से देह...

ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, डांस बार की युवतियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार

इंद्र यादव/ठाणे। ठाणे शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई के डांस और ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों से कथित तौर पर देह व्यापार कराने वाली एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय की अनैतिक मानव तस्करी शाखा (AHTC) ने राबोडी पुलिस थाना क्षेत्र में जाल बिछाकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू भी किया है। पुलिस के अनुसार, AHTC को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला एजेंट मुंबई के डांस और ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों को ग्राहकों के पास भेजकर देह व्यापार करा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राबोडी थाना क्षेत्र के खोपट रोड, हंस नगर, कैडबरी नाका के पास अभिषेक और अभिमान होटल के आसपास जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभिमान होटल के पास एक बोगस ग्राहक और पंच को भेजा। कथित सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर महिला एजेंट को हिरासत में ले लिया। इस दौरान दो पीड़ित युवतियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी महिला कथित तौर पर मुंबई के दहिसर, बोरीवली और मीरा-भायंदर क्षेत्र के डांस एवं ऑर्केस्ट्रा बार में काम करने वाली युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजती थी और उसके बाद सौदा तय कर उन्हें ग्राहकों के पास भेजा जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला एजेंट के साथ इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है तथा रेस्क्यू की गई दोनों युवतियों के अलावा कितनी अन्य युवतियां उसके संपर्क में थीं। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों पीड़ित युवतियां मुंबई के किन-किन डांस बारों में काम करती थीं और इस नेटवर्क का दायरा कहां तक फैला हुआ है। पुलिस ने महिला एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की है। वहीं, रेस्क्यू की गई दोनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षित महिला सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। यह कार्रवाई ठाणे पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों और क्राइम एसीपी मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव तस्करी शाखा की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजलि आंधळे और क्राइम ब्रांच की टीम ने की। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments