Sunday, April 12, 2026
Google search engine
HomeCrimeअंबरनाथ के होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच...

अंबरनाथ के होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ठाणे (इंद्र यादव)। अंबरनाथ इलाके के एक होटल में 26 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, युवती शुक्रवार को होटल में ठहरी थी। देर रात तक कमरे से कोई गतिविधि न होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। जब उन्होंने कमरे की जांच की, तो युवती का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में ‘आकस्मिक मृत्यु’ (ADR) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन किसी साजिश या अन्य आपराधिक पहलू से भी इनकार नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हम सुसाइड और हत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और युवती के मोबाइल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह होटल क्यों आई थी और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। फिलहाल युवती की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments