Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमीरा-भाईंदर महानगर पालिका की स्थायी समिति एवं महिला-बाल कल्याण समिति के सभापतियों...

मीरा-भाईंदर महानगर पालिका की स्थायी समिति एवं महिला-बाल कल्याण समिति के सभापतियों का चयन

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के मुख्यालय में बुधवार को स्थायी समिति तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई। स्थायी समिति के सभापति पद पर हसमुख गेहलोत का बहुमत से चयन घोषित किया गया। वहीं महिला एवं बाल कल्याण समिति के सभापति पद पर अनिता जयवंत पाटील तथा उपसभापति पद पर हेमा राजेश बेलानी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। यह संपूर्ण प्रक्रिया महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संपन्न की गई। चयन की घोषणा पीठासीन अधिकारी एवं मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार द्वारा की गई। इस अवसर पर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा, महापालिका सचिव दिनेश कैलास कानगुडे तथा संबंधित सदस्य उपस्थित थे। महानगरपालिका की कार्यप्रणाली में स्थायी समिति को आर्थिक और प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली प्रमुख समिति माना जाता है, जो शहर के विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं महिला एवं बाल कल्याण समिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित समितियों का कार्य और अधिक प्रभावी एवं गतिशील होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments