Homeउत्तर प्रदेशअपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
बांगरमऊ, उत्तर प्रदेश।
स्थानीय तहसील कार्यालय में शनिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर कुल 50 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील समाधान दिवस पर आज राजस्व की 19, पुलिस 12 , विकास विभाग 06, पूर्ति विभाग 06, सिंचाई विभाग 01 तथा अन्य विभागों से संबंधित 06 शिकायती पत्र पंजीकृत किए गए। जिनमें राजस्व विभाग के 06 शिकायती पत्र मौके पर निस्तारित कर दिया गया। बाकी अर्जियां जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गईं। समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला, नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र पटेल व खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments